india

Panchak 2025 in sawan first somwar- सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया: जानिए कब से शुरू हो रहे हैं अशुभ दिन, किन बातों का रखें ध्यान

Panchak 2025 in sawan first somwar-हिंदू पंचांग के अनुसार जुलाई 2025 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, लेकिन इसी बीच पंचक लगने की भी सूचना सामने आई है।

Panchak 2025 in sawan first somwar-इस बार पंचक सावन के पहले सोमवार पर शुरू हो रहे हैं, जो कि धार्मिक दृष्टि से विशेष ध्यान देने योग्य स्थिति मानी जाती है। पंचक हर महीने आने वाले वो पांच दिन होते हैं, जिन्हें शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है।

Panchak 2025 in sawan first somwar-जुलाई 2025 में पंचक 13 जुलाई रविवार को शाम 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू होंगे और 17 जुलाई गुरुवार की रात 3 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होंगे।

इस बार पंचक की शुरुआत रविवार से हो रही है, इसलिए इसे ‘रोग पंचक’ कहा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार रोग पंचक के दौरान मानसिक और शारीरिक परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा को वर्जित माना गया है। साथ ही इस अवधि में चारपाई बनवाना, लकड़ी या फर्नीचर का निर्माण कराना भी अशुभ होता है। नए निर्माण कार्यों, गृह प्रवेश, शादी-ब्याह या अन्य शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है।

सावन सोमवार पर पंचक हो तो कैसे करें पूजा?
इस बार पंचक सावन के पहले सोमवार पर पड़ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में संशय की स्थिति है कि क्या भगवान शिव की पूजा की जा सकती है? शास्त्रों के अनुसार, पंचक के दौरान भले ही अन्य शुभ कार्य वर्जित हों, लेकिन भगवान शिव की आराधना की मनाही नहीं है। शिव को ‘कालों के काल’ माना गया है, इसीलिए पंचक में भी भक्त शिवलिंग का पूजन, अभिषेक और रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

श्रद्धा और भक्ति के साथ किए गए कार्य में कोई विघ्न नहीं आता। अतः सावन सोमवार के दिन पंचक का प्रभाव भगवान शिव की उपासना पर नहीं पड़ता।

Back to top button