LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News-प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया, सनकी आशिक गिरफ्तार

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें गठित कीं। टेक्निकल टीम और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी

CG News-जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उस ‘मोस्ट वांटेड’ और शातिर अपराधी को फिर से सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, जो कुछ दिन पहले चलती बस से कूदकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं, जिसमें उसके गुप्तांगों को सिगरेट से दागना और शरीर को दांतों से काटना शामिल था।

क्या है हैवानियत की पूरी कहानी?
यह मामला क्रूरता और विश्वासघात की एक दर्दनाक कहानी है। आरोपी रितेश प्रताप सिंह पहले भी 2023 में इसी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद, उसने 17 मई 2024 को फिर से उसी लड़की को शादी का वादा कर अपने साथ ले गया।

इस बार उसने लड़की को पहले बादलखोल जंगल ले जाकर बुरी तरह पीटा और फिर कुनकुरी स्थित अपने घर ले गया। इसके बाद वह उसे नारायणपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ तालिबानी क्रूरता की। उसने न सिर्फ पीड़िता के गुप्तांगों को जलती सिगरेट से दागा, बल्कि उसके शरीर को कई जगह दांतों से भी काटा। किसी तरह पीड़िता अपनी जान बचाकर उसके चंगुल से भागी और नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फिल्मी स्टाइल में हुआ था फरार
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रितेश के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं (296, 115(2), 118, 64, 62) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और 20 मई को जेल भेज दिया।

लेकिन 2 जून को जब पुलिस उसे 6 अन्य कैदियों के साथ पेशी के लिए कुनकुरी कोर्ट ले गई, तो वापसी के समय उसने लोरो घाट के पास पुलिस को चकमा दिया और चलती बस से कूदकर जंगल में फरार हो गया। इस गंभीर लापरवाही के चलते एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया था।

जंगल में घेराबंदी कर दबोचा गया
आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें गठित कीं। टेक्निकल टीम और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रितेश सरबकोम्बो के बादलखोल जंगल में छिपा है और भागने के लिए पैसों का इंतजाम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। आरोपी रितेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर वापस जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
close