Msusam ki jankari: छत्तीसगढ़ में गर्मी की वापसी! अगले 5 दिनों में बढ़ेगा पारा, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Mausam ki jankari: छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच अब गर्मी फिर से अपना तेवर दिखाने को तैयार है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में बादल गरजने और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की वर्षा की संभावना है।
शहर का अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है