LIVE UPDATE
india

Aaj ka mausam : इन राज्यों में आंधी-बारिश, यहां IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, पहाड़ों का क्या है हाल?

Aaj ka mausam :दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर राज्य में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई. इसके बाद दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि दिल्ली का मौसम पिछले कुछ दिनों से सुहाना बना हुआ है. मई की शुरुआत से ही दिल्ली के मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है, जहां तेज हवाओं का दौर लगातार जारी है.

अब मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है. हालांकि इसके बाद अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.11 मई को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 से 15 मई को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.

13 से 16 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है. 11 से 14 मई के दौरान महाराष्ट्र में आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

11 से 14 मई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 11 से 14 मई को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने का अलर्ट है.

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 11 से 14 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 6 दिनों तक 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं 15 और 16 मई को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है. 11 मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा में भी मौसम गर्म रहेगा.

Back to top button