Big news
आखिर पकड़ा ही गया फरार आरोपी…मास्टर माइन्ड को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश…झारखण्ड से मंगवाता था सिरफ
पुलिस ने अलग अलग ठिकानों से किया आरोपियों को गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क में नशीले सिरप बिक्री करते एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 नग अवैध नशीली कफ सिरप जब्त किया है। दोनो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। पकड़े गए मुख्य आरोपी का नाम नूतन चौक निवासी टानू महंत उर्फ तानू उर्फ भांचा है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि आरोपी अथर्व सौम्य सिंह और एक नाबालिक ऊर्जा पार्क राजकिशोर नगर में प्रतिबंधित दवाई की बिक्री कर रहा है। पुलिस ने धावा बोलकर मुख्य आरोपी अथर्व और नाबालिग को हिरासत में लेकर प्रतिबंधित 55 नग कफ सिरप बरामद किया। आरोपी अथर्व ऊर्फ भांचा उर्फ तानु महंत ने बताया कि फरार आरोपी तानू ऊर्फ मेश्राम झारखण्ड स्थित देवघर के राज मेडिकल संचालक से सम्पर्क में है।जानकारी के बाद पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी तानू उर्फ भांचा को पकड़ने जगह जगह धावा बोला। बावजूद इसके हाथ नहीं आया। इस दौरान पुलिस ने देवघर स्थित मेडिकल दुकान का पता लगाया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि दुकान संचालक का नाम रितुराज सिंह है।
पुलिस ने छानबीन कर रितुराज सिंह को देवघर झारखण्ड से गिरफ्तार किया। मामले में मुख्य फरार आरोपी तानु उर्फ भांच मेश्राम फरार को पतासाजी कर 4 जून 2025 को नूतन चौक सरकण्डा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिससे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।