Big news

शनिचरी बाजार में भीषड़ आग…आधा दर्जन से अधिक तेल और कास्मेटि दुकान खाक…लाखों लाख का नुकसान..दमकल की संयुक्त टीम ने झोंकी ताकत

निगम,एसईसीएल,एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा,पुलिस और प्रशासन ने झोंकी ताकत

बिलासपुर—मंगलवार  मध्य रात्रि के बाद बुधवार की अलसुबह करीब तीन बजे के आस पास शनिचरी बाजार में भीषड़ आग लगने सेआधा दर्जन से अधिक जलकर खाक हो गया है। आगजनी में लाखों लाख रूपयों का भारी नुकसान भी हुआ है। बताया जा रहा है कि आगजनी की मुख्य वजह शार्टसर्किट है। आगजनी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत जिला पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच गये। सूचना के बाद एसईसीएल,एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने मोर्चा संभाला..फिलहाल खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

 प्रदेश की न्यायधानी की विशेष पहचान शहर के मध्य स्थित शनिचरी बाजार मे मध्यरात्रि के बाद भीषण आगजनी की खबर है। घटना करीब तीन बजे के आसपास की है। इसके पहले पुलिस और दमकल की टीम को खबर मिलती तब तक आधा दर्जन से अधिक दुकान जलकर खाक हो चुके थे।

  कोतवाली थाना स्थित आगजनी की खबर के बाद पुलिस टीम तत्काल आनन फानन में मौके पर पहुंच गयी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की भी टीम ने मोर्चा संभाला। शहर के सबसे बड़े बाजार में आगजनी की खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गयी। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल एनटीपीसी और एसईसीएल को भी तलब किया। संयुक्त फायर बिग्रेड की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला।

आग इतनी भीषण लगी कि करीब तीन बजे से लगातार रेस्क्यु अभियान के बावजूद फायर बिग्रेड की टीम अभी भी आग पर नियंत्रण को लेकर जद्दोजहद कर रही है। खबर के अनुसार आगजनी में लाखों लाख रूपयों का नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तक किसी जान माल की हानि की खबर नहीं है। 

खबर लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की टीम लगातार पसीना बहा रही है। पुलिस और जिला प्रशासन के जिम्मेदार लोग मौके पर लगातार बने हुए है। यद्यपि आग नियंत्रण मे हैं। बावजूद इसके दमकल की टीम लगातार जले हुए दुकानों में पानी की बौछार कर रही है। 

जानकारी देते चलें शनिचरी बाजार शहर की पहचान के साथ सबसे व्यस्तम मार्केट माना जाता है। यहां पतली पतली गलियां है। शहर के बड़े व्यापारियों की दुकाने भी संचालित है। यहां सब्जी के सात थोक सामानों की खरीदी बिक्री होती है। जानकारी मिल रही है कि शनिचरी बाजार के तेल और कास्मेटिक दुकानों में आगजनी हुई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आगजनी का कारण शार्ट सर्किट है।

Back to top button