LIVE UPDATE
No news items found.
Big newsBilaspurChhattisgarh

अभ्यर्थियों की राहत—एसपी की तगड़ी पहल, हर समस्या का ऑन-द-स्पॉट समाधान

एसपी ऑफिस में अलर्ट मोड: भर्ती अभ्यर्थियों की हर उलझन सुलझाएगी स्पेशल हेल्प डेस्क

बिलासपुर…जिले में चल रही छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023–24 के दौरान किसी भी तरह की समस्या, शंका या प्रक्रिया-संबंधी भ्रम को दूर करने के लिए एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यह व्यवस्था पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और अभ्यर्थी-हितकारी बनाने की पहल का हिस्सा है।

हेल्प डेस्क का संचालन उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा के नेतृत्व में किया जा रहा है। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 94252-52043 पर भी संपर्क कर सकते हैं। टीम में उप निरीक्षक जितेश सिंह 91659-11857 और प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह 98279-17767 तैनात रहेंगे। उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याएं सुनेंगे और आवश्यक प्रक्रिया में मार्गदर्शन देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी कठिनाई को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि—हर शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी अभ्यर्थी असहाय महसूस न करे।

अभ्यर्थी अपनी समस्या के निराकरण के लिए प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर स्थित हेल्प डेस्क में सीधे उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग ने आश्वस्त किया है कि प्रत्येक आवेदन का उचित समाधान कर अभ्यर्थी को समय पर सूचित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close