Big news

शिक्षा विभाग के 1478 प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता साफ?

Education News।शिक्षा विभाग के 1478 प्राचार्य की पदोन्नति भी शीघ्र होगी, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2813 प्राचार्य की पोस्टिंग की प्रक्रिया अंतिम चरणों में आता जा रहा है, 1335 ट्राइबल प्राचार्य पदोन्नति के संबंध में विभाग में निर्णय लिया की ऐसे प्राचार्य की पदोन्नति पर कोई वैधानिक या तकनीकी बाधा नहीं है ।

अतः उनकी पदोन्नति शीघ्र किया जाएगा, जिसके तारतम्य में डीपीआई द्वारा 1335 प्राचार्य की पदोन्नति 20 से 23 अगस्त को निर्धारित की गई है।

संजय शर्मा ने डीपीआई से मांग किया है कि पदोन्नत प्राचार्य को तिथिवार काउंसिलिंग में बुलाया गया है, किंतु विभागीय निर्णय अनुसार अपने कार्यरत शाला में ही पोस्टिंग प्राप्त करने वाले पदोन्नत प्राचार्य को काउंसिलिंग में नही बुलाया गया है अर्थात उनकी पोस्टिंग अपने कार्यरत शाला में ही होगी।

तो उनका पोस्टिंग आदेश जल्द जारी किया जावे, ताकि अन्य पदोन्नत प्राचार्य के लिए रिक्त शाला के पद व स्थिति पूर्णतः साफ हो,,यह कहा जा रहा है कि काउंसलिंग के दिन ही पदोन्नति आदेश जारी कर दिया जाएगा व्यवस्थित काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि शिक्षा विभाग द्वारा लगातार प्राचार्य पदोन्नति हेतु प्रयास जारी है वर्तमान में ट्राइबल विभाग के 1335 प्राचार्य की पदोन्नति काउंसलिंग के द्वारा किए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

जारी किए गए निर्देश से यह स्पष्ट हो रहा है कि पारदर्शिता पूर्ण प्राचार्य पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी, उन्होंने आगे कहा है कि शिक्षा विभाग के 1478 पदोन्नत प्राचार्य के पोस्टिंग का भी रास्ता इससे साफ होता है, क्योंकि 5 मार्च 2019 के भर्ती एवं पदोन्नति नियम के तहत 30 अप्रैल 2025 को शिक्षा व ट्राइबल विभाग के प्राचार्य की पदोन्नति सूची जारी की गई है।

एक ही नियम से जारी किए गए शिक्षा व ट्राइबल दोनों विभाग के प्रचार्य पदोन्नति में यह संभावना बढ़ गया है कि ट्राईबल में प्राचार्य पदोन्नति पूर्ण होते ही शिक्षा विभाग के प्राचार्य पदोन्नति की कार्यवाही आरंभ कर दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय के डबल बेंच से प्राचार्य पदोन्नति की सभी तकनीकी बाधा दूर हो गई है और सभी याचिका खारिज कर दी गई है, इसके बाद माननीय उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच में लंबी जिरह व सुनवाई के बाद माननीय जस्टिस ने फैसला सुरक्षित रखा है, उम्मीद किया जा रहा है कि यह फैसला 1478 शिक्षा विभाग के पदोन्नति प्राचार्य के लिए सुखद होगा।

3 माह से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 1478 पदोन्नत प्राचार्य को फैसले का इंतजार है, शिक्षा विभाग को शालाओ में प्राचार्य पोस्टिंग से शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की संभावनाएं है।

Back to top button