कार में लाई जा रही 104 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर जेल भेजे गए
8 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड और 4 पेटी रॉयल स्टेज ब्रांड की कुल 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)। थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने झारखंड के गढ़वा जिले के दो युवकों को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अभिमन्यु गुप्ता पिता हरिप्रसाद गुप्ता और प्रभात कुमार गुप्ता पिता अशोक गुप्ता, दोनों निवासी ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5, थाना चिनिया, जिला गढ़वा झारखंड हैं। दोनों सफेद रंग की टाटा टैगोर कार क्रमांक JH-03-3301 में शराब लेकर जा रहे थे।
जांच के दौरान वाहन से 8 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड और 4 पेटी रॉयल स्टेज ब्रांड की कुल 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत 1,46,820 रुपये आंकी गई है। कार की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने प्रकरण में अपराध दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





