विधायक ने तोड़वाया कार्यकर्ता का मकान…संतोष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र..लगाया आरोप.भाई को बचाने चलाया बुलडोजर
भाजपा कार्यकर्ता के मकान पर चला बुलडोजर

रायपुर—जिले सेजबहार इलाके में बने कुछ मकान और अन्य निर्माण पर प्रशासन ने एक दिन पहले बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता का भी मकान तोड़ गया। मकान टूटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता संतोष डहरिया ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पर गंभीर आरोप लगाया है। संतोष डहरिया का आरोप है कि विधायक ने रिश्तेदार की काबिज जमीन के लिए उसका मकान जानबूझकर तोड़वाया है।
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है। संतोष डहरिया ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता हूं। उसके पिता घसिया वर्तमान जमीन पर 1990-91 से काबिज हैं। इस समय तोड़े मकान में अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ रहता हूं। मेरे 2 भाई और मेरे माता- पिताजी भी मकान में रहते हैं।
संतोष ने पत्र में जानकारी दिया है कि रायपुर जिला के बरसीया विकासखण्ड के ग्राम सेजबहार में शासकीय भूमि पर 34 वर्षों से अलग-अलग जगह पर घर बाड़ी उसका परिवार जीवन यापन करता है। इसी गांव में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतिलाल साहू का परिवार भी सरकारी जमीन पर काबिज है। खेमलाल साहू, शारदा साहू, चुम्मन साहू, लोकेश्वर साहू,,ललीत साहू की शिकायत पर उसका मकान तोड़ा गया है।