CG News।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा देने वाली खबर सामने आई है. नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक-8 की महिला जोन आयुक्त ने कांग्रेसी पार्षद संदीप साहू पर फोन पर अभद्र व्यवहार करने, अश्लील गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.

अधिकारी की लिखित शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
ज़ोन आयुक्त को फोन पर अश्लील गाली और जान से मारने की धमकी, कांग्रेसी पार्षद संदीप साहू पर FIR दर्ज
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला निगम मुख्यालय परिसर में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम से जुड़ा है. जोन आयुक्त निगम मुख्यालय के सभाकक्ष में विज्ञापन संबंधी प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित थीं.

इसी दौरान वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक-7 के पार्षद संदीप साहू के मोबाइल नंबर से उनके निजी फोन पर कॉल आया. बातचीत के दौरान पार्षद ने वार्ड के सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों के भुगतान की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी मांगी.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोन आयुक्त ने प्रक्रियात्मक नियमों का हवाला देते हुए बताया कि नियमानुसार सफाई कर्मचारियों का भुगतान उनकी वास्तविक बायोमेट्रिक या दैनिक उपस्थिति के आधार पर ही स्वीकृत किया जाता है.

आरोप है कि पार्षद ने स्वीकृत 38 कर्मचारियों का प्रतिदिन के हिसाब से पूरा भुगतान जारी करने के लिए दबाव बनाया. जब अधिकारी ने नियमावली का पालन करने की बात कहते हुए इस अनुचित मांग पर असहमति जताई, तो पार्षद आपा खो बैठे. उन्होंने फोन पर ही महिला अधिकारी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे डाली.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद से पीड़िता जोन आयुक्त अत्यधिक मानसिक तनाव से गुज़र रही हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया कि इस प्रकार की धमकी से वे स्वयं और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद आशंकित हैं.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से जनप्रतिनिधि के खिलाफ कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कॉल रिकॉर्ड्स व साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ा रही है.