LIVE UPDATE
india

Women Safety in Rajasthan: अब बसों और ऑटो में होगा QR कोड, एक क्लिक पर पहुंचेगी पुलिस

Women Safety in Rajasthan/राजस्थान पुलिस ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित पहल शुरू की है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों में राजकॉप सिटीजन ऐप के क्यूआर कोड वाले पोस्टर और स्टिकर लगाए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य यात्रा के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में क्यूआर कोड वाले पोस्टर लगाए जा रहे हैं ताकि यात्री आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रा कर रहीं छात्राएं, कामकाजी महिलाएं और अन्य महिला यात्री अपने मोबाइल फोन से वाहन में प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड कर सकती हैं।

ऐप की एक महत्वपूर्ण विशेषता ‘नीड हेल्प’ विकल्प है, जो विशेष रूप से आपात स्थिति के लिए बनाया गया है। संकट की स्थिति में एक क्लिक से उपयोगकर्ता का वास्तविक समय स्थान सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाता है, जिससे त्वरित प्रतिक्रिया और सहायता मिलती है।Women Safety in Rajasthan

यह ऐप प्रतिक्रिया समय कम करने और जनता व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Back to top button
close