LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

Weather: सूरज का रौद्र रूप..नौतपा के बाद मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भीषण गर्मी का अलर्ट

Weather।नौतपा की विदाई के बाद सूर्यदेव अपने प्रचंड तेवर दिखा रहे हैं। नौतपा के दौरान देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई थी, लेकिन अब आसमान से आग बरस रही है।

मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Weather।राजधानी भोपाल में कल 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन भी ऐसी ही भीषण तपिश जारी रहेगी। ग्वालियर, विंध्य और बुंदेलखंड के इलाकों में लू (हीटवेव) चलने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

जबलपुर में भी मानसून के इंतजार के बीच पारे ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शहर में इस सीजन में पहली बार 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का प्रकोप साफ दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में कोई खास मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, यही वजह है कि बारिश नहीं हो रही है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गर्म हवाओं के साथ लू का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है, जिसके बाद एक बार फिर से बारिश की संभावना बन सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीदहै।

Back to top button
close