Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: आज से बारिश में तेजी, 20 जिलों में अलर्ट जारी; जल्द पहुंचेगा मानसून

Cg weather।छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और सूखे जैसे हालात के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। आज यानी गुरुवार से प्रदेश में बारिश से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ सकती हैं।

पिछले कुछ दिनों से बस्तर में अटका हुआ मानसून अब अगले दो दिनों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। यदि ऐसा होता है, तो 16 या 17 जून तक मानसून के रायपुर पहुंचने के आसार बन रहे हैं। फिलहाल, हो रही बारिश लोकल सिस्टम के कारण है।

जून का महीना छत्तीसगढ़ के लिए अब तक बारिश के लिहाज से खास नहीं रहा है। मानसून के 16 दिन पहले आने के बावजूद, पिछला एक सप्ताह सूखा रहा। इस दौरान केवल कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

आंकड़ों पर गौर करें तो जून में अब तक प्रदेश के 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। केवल 6 जिलों में ही बारिश सामान्य या उससे अधिक हुई है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जिसे सामान्य से कम माना जाता है। यदि मानसून की यही कमजोर स्थिति बनी रही, तो खरीफ फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने का ट्रेंड यही रहा है। शुरुआत के 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है, और उसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले कम दबाव वाले क्षेत्रों या चक्रवातों के कारण मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है। कुल मिलाकर, जून में अब तक 51% कम बारिश हुई है।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant