बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी ने वार्निंग लेवल भी पार कर दिया है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन नजर बनाए हुए है।

बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने पर भोपालपटनम और आस-पास के निचले क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर सकता है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर भी असर पड़ेगा। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों को अनावश्यक रूप से नदी के किनारे नहीं जाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। राहत एवं बचाव दलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

वहीं दूसरी ओर भोपालपटनम ब्लॉक का चंदनगिरी गांव पूरी तरह पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है। गांव के नदीपारा मोहल्ले के चारों ओर बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों के सामने आवागमन, भोजन, पेयजल और जरूरी सुविधाओं का संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण घरों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं, लेकिन डुबान क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा राहत शिविर नहीं बनाए जाने से उन्हें स्कूल भवनों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला मुख्यालय बीजापुर में राहत शिविर बनाया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बजाय कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों का कब्जा है। इससे वास्तविक जरूरतमंद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.