बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पूरब को समर्पित चार दिवसीय नि:शुल्क विशाल मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर छत्तीसगढ मे 24 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जा रहा है।

इस नि:शुल्क विशाल मेगा मेडिकल चेक अप कैम्प कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर ने बताया कि इस कैम्प के लिए विशेष रुप से कोटा राजस्थान से प्रसिद्ध राष्ट्रीय गुरु आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी के जनक वैद्य मनोज शर्मा  के साथ उनकी लगभग 60 सदस्यो वाली डाक्टर वैद्य और सहयोगी विशेष रुप से पहुंच रहे है। जहा पर स्लीप डिश्क ,साइटिका, कमर दर्द ,जोडो का दर्द ,घूटने का दर्द ,अवेस्कूलर नेक्रोसिस, फ्रोजन शोल्डर ,माइग्रेन नसो का दर्द पेरालिसिस आदि संबंधित अनेको रोगो का उपचार पुर्णत: नि:शुल्क किया जाएगा। इस विशाल नि:शुल्क मेगा मेडिकल चेक अप कैम्प के लिए बिलासपुर पंजाबी समाज के अलावा अन्य समाज के पदाधिकारियो के माध्यम से अनेक लोगो इस.कैम्प मे इलाज के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे है। साथ डा चरनजीत सिंह गंभीर ने बताया कि अभी तक 788 लोगो ने समाज द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए जारी किए गए नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा चुके है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेडिकल चेक अप कैम्प को विशेष मार्ग दर्शन और सहयोग देने वाले सोनू गांधी ने भी बिलासपुर के समस्त नागरिको से अपील किया है कि संपर्क नंबर के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन शीघ्र करा लेवे ।

नि:शुल्क विशाल हेल्थ चेक अप कैम्प के प्रमुख संयोजक एवम बिलासपुर की प्रसिद्ध न्यूरोथेरेपिस्ट डा सुष्मिता गुंबर ने अपनी टीम के साथ सतत निगरानी रखकर कार्यक्रम को सफल बनाने भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन भी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डा सुष्मिता गुंबर ने बताया कि बिलासपुर के लिए ये अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि देश सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय गुरु आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी के जनक वैद्य मनोज शर्मा  स्वंय अपनी टीम के साथ आ रहे है और बिलासपुर वासियो को इस अवसर का भरपूर लाभ लेना चाहिए। डा सुष्मिता गुंबर ने ये भी बताया कि डा मनोज शर्मा सभी प्रकार के नसो संबंधित रोगो का इलाज बिना किसी आप्रेशन के करते है।.

गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ के अध्यक्ष स परमजीत सिंह सलूजा ने बताया कि डा मनोज शर्मा  के सहयोग से गुरुद्रारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर ने वर्ष 2019 मे विशाल कैम्प लगाया था जिसमे लगभग 9000 से 10000 लोग नि:शुल्क कैम्प मे लाभान्वित हुए थे उन्होने अंचल के सभी लोगो से आव्हान किया है कि इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाए।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद के पुर्व अध्यक्ष एवम वर्तमान सचिव अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि इस मेगा मेडिकल चेक अप कैम्प मे समस्त आने वाले लोगो का निं:शुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड ग्रुप ब्लड शूगर आदि का भी नि:शुल्क परिक्षण किया जावेगा। साथ अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि इस शिविर मे एक ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगाया जाएगा। जिसमे थैलिसिमिया जैसी गंभीर बिमारी से ग्रसित लोगो के नि:शुल्क ब्लड एकत्र कर ब्लड बैंक के माध्यम से दिया जावेगा। अमरजीत सिंह दुआ ने शहर वासियो से अपील की है कि इस चार दिवसीय विशाल हेल्थ चेक अप कैम्प मे अधिक से अधिक लोग लाभ उठाए एवम लोगो से स्वेच्छा से रक्तदान की अपील भी की है।

अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी महेश अग्रवाल अपने समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपना अमूल्य योगदान और मार्गदर्शन दे रहे है ।

कार्यक्रम के चेयरमैन डा चरनजीत सिंह ने बिलासपुर के समस्त समाज सेवी संस्था सभी समाज के पदाधिकारियो वरिष्ठ जनो एवम समस्त नागरिको से अपील की है कि इस शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके । डा चरनजीत से शिविर मे रजिस्ट्रेशन के लिए नंबर जारी किए 7697634000 ,7697652000 मे आप अपना नाम मोबाइल नंबर शहर का नाम एवम तकलीफ का विवरण लिखकर वाट्स अप करके रजिस्ट्रेशन करा सकते है ।

गुजराती समाज के अध्यक्ष केतन भाई सुतारिया  ने बताया कि इस कैम्प का गुजराती समाज ने ह्रदय से स्वागत किया है और अपने नजदीकी लोगो को इसका लाभ लेने प्रेरित कर रजिस्ट्रेशन कराना भी आरंभ किये है।

विनोद राठौर रजक समाज के अध्यक्ष विजय रजक केसरवानी समाज के अध्यक्ष हेमंत केशवानी, सचिव रघुवीर केशवानी, धीरेन्द्र केशवानी ,छत्री समाज के अध्यक्ष ने भी अपने सामाजिक मंच के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर शिविर का लाभ लेने के लिए अपील की है। जिससे अनेक लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर क्रम सुरक्षित कर लिया है।

विकास राव कार्यवार ,सुरेश राव सोमवार ,बौद्ध समाज के सारंग राव हमने ,महेंद्र कुमार सोनी अध्यक्ष सोनी समाज से भी पंजाबी समाज को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया । जिससे उनके समाज से भी लोग लाभान्वित हो सके।

अग्रवाल समाज से दीपक अग्रवाल ,प्रतीक केडिया, महेश अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मे अग्रवाल समाज भी इस प्रकार का आयोजन कर चुका है । उनके समाज मे इससे काफी लोग लाभान्वित भी हुए थे और इस के लिए उनका समाज अत्यंत उत्साहित भी और हर प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर भी है।

स्वर्ण समाज से राजेश सोनी कीर्ति कुमार सोनी, मेमन समाज से जहांगीर भाभा ,मोहम्मद अशरात मेमन अरबी ने भी अपने सामाजिक मंच से कार्यक्रम को सफल बनाने अपील भी की है।

व्यापारी संघ बुधवारी के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ,महेंद्र सिंह छाबड़ा ,सतिंदर सिंह गांधी  परमिंदर सिंग राजपाल, सुखमनी सर्कल की अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा  संदीप कौर सलूजा, जसमीत कौर ,मनप्रीत कौर भी कार्यक्रम को सफल बनाने हर प्रकार के सहयोग और मार्गदर्शन के साथ जुडे हुए है।