Big news

सिर फोड़ने और फोड़वाने वाले का षड़यंत्र…पुलिस को किया गुमराह..अपराध दर्ज…जांच में खुलासा..जल्द होगी गिरफ्तारी

मतदान के दौरान फर्जीवाड़ा...आरोपियों को तलाश रही पुलिस

बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने 11 फरवरी को मतदान के दौरान सिर फोड़ने और खून खराबा मामले में दो लोगों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि घटना में दो लोगों के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। बहरहाल मामले में विवेचना की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

जानकारी देते चलें कि 11 फरवरी को मतदान के दौरान राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक का सिर फूट गया। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मुलायजा कार्रवाई समेत पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ संज्ञान में लिया। इस दौरान पुलिस ने एक वायरल वीडियो भी बरामद किया । पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर  घटना को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में लिया गया।

 एडिश्नल पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर जांच पड़ताल के दौरान मतदान के दौरान घटना में षडयंत्र का मामला सामने आया है। आरोपियों की तरफ से वायरल वीडियो के अनुसार घायल युवक का नाम राजा खान पाया गया है। वीडियो में घायल राजा खान ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी और उसके आदमियों ने हमला कर सिर फोड़ा है। वह बस स्टैण्ड से सिगरेट पीने के बाद लौट रहा था..इसी दौरान अमित तिवारी के आदमियों ने जानलेवा हमला किया्।

एडिश्नल पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि जांच पड़ताल में कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए है। हासिल तथ्यों के अनुसार राजा खान और सुहैल समेत अन्य लोग एक प्रत्याशी के समर्थन में फर्जी मतदान का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की उपस्थिति के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए। फिर पुलिस से बचने के लिए घायल युवक राजा खान का सुनियोजित रणनीति के तहत सुहैल खान ने पत्थर से सिर फोड़ा। इसके बाद वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में घायल ने आरोप लगाया है कि अमित तिवारी और उसके आदमियों ने जानलेवा हमला  किया है। पुलिस ने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए तत्काल जांच का आदेश दिया।

  जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि घायल युवक का नाम राजा खान है। पुलिस से बचने के लिए सुहैल ने परामर्श के बाद अपने साथी राजा खान का पत्थर से सिर फोड़ा। एडिश्वनल एसपी ने बताया कि बहरहाल पुलिस ने सुहैल , राजा खान और अन्य के खिलाफ षड़यंत्र, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी के तहत अपराध दर्ज किया है।

विवेचना कार्रवाई के बाद दोनो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अन्य धाराओं को भी जोड़ा जाएगा।

Back to top button
close