Big news

शातिरों ने फोन किया..KYC के नाम पर लगाया 27 लाख का फटका…पुलिस ने आरोपी लूहा के साथ इन दोनों को भी भेजा जेल

धुर नक्सल क्षेत्र से तीन अन्तर्राज्यीय आनलाइन ठग गिरफ्तार

बिलासपुर— पुलिस महानिरीक्षक के आदेश और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर साइबर रेंज पुलिस ने आनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने नक्सल क्षेत्र से बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर करीब 26 लाख 74 हजार से अधिक रूपयों का पीड़ितों को पलीता लगाया है। तीनों आरोपी फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों के जरिए धोखाधडी अंजाम देते पाए गये। पकड़े गए आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 317(5), 318(4), 111(4), 323 के अपराध दर्ज किया। और पूछताछ के बाद जेल दाखिल कराया है।
पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) कृष्‍णा लूहा पिता बिबाना लुहा निवासी दिपापल्ली थाना उलूंडा जिला सोनेपुर उड़ीसा
2) गुलेख कुम्हार पिता लाला कुम्हार निवासी दिपापल्ली थाना उलूंडा सोनेपुर  उड़ीसा
3) पंकज कुमार खैतान  निवासी विवेकानंदपल्ली रेल्वे राउलकेला सुंदरगढ़ उड़ीसा
एक्का के खाते 27 लाख की लोन
  वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि आईजी के दिशा निर्देश पर साइबर और थाना पुलिस ने अभियान चलाकर आनलाइन ठगी के तीन अन्तरार्ज्यी ठगों को गिरफ्तार किया है. मामले में सकरी थाना निवासी आनलाइन ठगी का शिकार जॉनसंन एक्का ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया।
  पीड़ित जानसन एक्का ने बताया कि उसके नम्बर पर एक काल आया। कालर ने बताया कि वह बैंक अधिकारी है। और केवाईसी अपडेट कराने के बहाने कालर आरोपी ने उसके बैंक खाता से 26 लाख 74 हजार से अधिक रूपया लोन के बहाने ठगी किया है। सकरी पुलिस ने मामले में तत्काल आनलाइन ठगी करने वाले शातिर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया.। मामले को विवेचना कार्रवाई के लिए साइबर पुलिस के हवाले किया।
    पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि विवेचना के दौरान शिकायत करने वाले के बैंक खाता संबंधित स्टेटमेंट निकाला गया। साइबर टीम ने ठगी करने वालों का  खाता और मोबाईल नम्बर का पता लगाया। ठगी कर ऑनलाईन ट्रांजेक्शन और घटना से संबधित तकनीकी जानकारी को हासिल किया।
लूहा ने बताया कैसे तीनों ने किया काम
साइबर टीम को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि शातिरों का सम्बन्ध ओड़िशा राज्य से है। सम्पूर्ण जानकारी के बाद आरोपियों को पकड़ने एक टीम ओड़िशा के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने ओड़िशा राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर संदेही खाता धारक कृष्णा लूहा को स्थानीय थाना उलूंडा के सहयोग से आरोपी के ठौर ठिकाने का पता लगाया गया। इस दौारन आरोपी पुलिस को देखकर भागने और छुपने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा गया।
 कृष्णा लूहा ने पूछताछ के दौरान साथी आरोपी गुलेख कुम्हार और पंकज कुमार खैतान का नाम बताया। कृष्णा ने जानकारी दिया कि तीनों ने मिलकर सकरी थाना बिलासपुर निवासी जानसन एक्का के बैंक खाता में ऑनलाईन जानकारी अपडेट के नाम पर बैंकिंग जानकारी का पता लगाया।
तीनो को केन्द्रीय जेल
इसके बाद पी़ड़ित बैंक खाता से अलग-अलग प्रकार का लोन लेकर लोन लेकर राशि अपने बैंक खाता में ट्रांसफर कराया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों से अलग अलग बयान लिया्। तीनों आनलाइन ठगी की बात को कबूल किया। तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 317(5), 111(4), 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।

Back to top button