Train Schedule।बिलासपुर। जुलाई और अगस्त में रेलवे ने एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को डायवर्ट रूट सरला जंक्शन और संबलपुर सिटी के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से चलने वाली एलटीटी–भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस दोनों ही दिशाओं में जुलाई और अगस्त महीने में 9-9 दिनों के लिए डायवर्ट रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, विशाखापत्तनम से चलने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस 14-14 दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

रेलवे के अनुसार अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पूर्वी तटीय रेलवे के संबलपुर स्टेशन में बाय-लाइन, लोको रिवर्सल लाइन और सैलून साइडिंग पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्य एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।

देखिए बिलासपुर से गुजरने वाली कब कौन सी ट्रेन डायवर्ट रूट से चलेगी–

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30 जुलाई और 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 अगस्त को

2. 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जुलाई और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अगस्त

3.12865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई और 7, 14, 21, 28 अगस्त

4. 22866 पुरी- एलटीटी एक्सप्रेस 1, 8, 15, 22, 29 जुलाई और 5, 12, 19, 26 अगस्त

5. 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 2, 9, 16, 23, 30 जुलाई और 6, 13, 20, 27 अगस्त

6. 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 5, 12, 19, 26 जुलाई और 2, 9, 16, 23, 30 अगस्त

7. 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 1, 4, 5, 8, 11, 12,15, 18, 19, 22, 25, 26, 29 जुलाई और 1,2, 5, 8, 9, 12, 15, 16, 19, 22, 23, 26, 29, 30 अगस्त

8. 20808 अमृतसर-विशाखापत्तनम हीराकुंड एक्सप्रेस 2, 5, 6, 9, 12, 13, 16, 19, 20, 23, 26, 27, 30 जुलाई और 2, 3, 6, 9, 10, 13, 16, 17, 20, 23, 24, 27, 30, 31 अगस्त