CG Cabinet Expansion: मिल सकते हैं तीन नए मंत्री – इन दिग्गज नेताओं को मिल सकता है मौका

CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ की सियासत में अगले सप्ताह बदलाव के संकेत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जोर पकड़ रही है। मौजूदा समय में राज्य में मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री कार्यरत हैं जबकि दो मंत्रियों के पद रिक्त हैं।
सूत्रों के अनुसार हरियाणा की तर्ज पर राज्य सरकार 13 मंत्रियों के फॉर्मूले को अपनाने की दिशा में बढ़ रही है, हालांकि यह भी संभावित है कि केवल एक नए मंत्री की नियुक्ति की जाए।इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत के बाद मंत्री बनने के संभावित चेहरों को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल एक बार फिर मंत्रिमंडल में एंट्री ले सकते हैं। वे इससे पहले तीन बार मंत्री पद संभाल चुके हैं और उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुए उन्हें एक बार फिर अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
दूसरा नाम दुर्ग विधानसभा से पहली बार विधायक बने गजेंद्र यादव का है। सूत्रों की मानें तो जमीनी नेता के तौर पर उभरे गजेंद्र यादव को भी मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। वहीं रायपुर से पूर्व मंत्री राजेश मूणत या वरिष्ठ नेता पुरंदर मिश्रा में से किसी एक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है।
इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनके पास रहे कुछ विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास हैं।
ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। यह फेरबदल सत्ता संतुलन और प्रशासनिक सुचारु संचालन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा.





