बिलासपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं लाइन कमीशनिंग के लिए 25 सितंबर से 16 ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने के बाद बिलासपुर से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, हावड़ा-मुम्बई दूरंतो 13 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द की जा चुकी है। इन ट्रेनों के पहिए कुछ दिन चलने के बाद एक बार फिर 24 नवंबर से 15 जनवरी के बीच थम जाएंगे।

13 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा केबिन ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन कमीशनिंग का कार्य चल रहा है। इसके लिए नॉन इंटरलाकिंग कार्य अलग-अलग चरणों में किया जाना है।

इसकी वजह से 29, 30 सितंबर के अलावा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18109/18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से टाटानगर के के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, 29, 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 29, 30 सितंबर और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर को नांदेड़ से रवाना होने वाली 12767 नांदेड़ सांतरागाछी एक्सप्रेस, 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12768 सांतरागाछी नांदेड़ एक्सप्रेस, 29 सितम्बर को एलटीटी से रवाना होने वाली 01001 सांतरागाछी-एलटीटी एक्सप्रेस, 1 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 01002 स्पेशल सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस, 1 व 13 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 18641 हटिया दुर्ग एक्सप्रेस, 2 व 14 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर को बक्सर से रवाना होने वाली 22844 बक्सर बिलासपुर एक्सप्रेस, 10 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होनें वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दूरंतो एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस और 1 अक्टूबर को आरा और दुर्ग से रवाना की जाने वाली 13288/13287 आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार को रद्द किया गया है। 30 सितंबर 1, 12 अक्टूबर को पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड, ईब के रास्ते योगनगरी ऋषिकेश रवाना की जाएगी।

 इन ट्रेनों को किया रद्द

  • 24 व 27 नवम्बर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसम्बर, 2027 जनवरी के 1, 5, 8, 12, 15 को 18109/18110 अप-डाउन टाटानगर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस।
  • 25 नवम्बर को, 2, 9, 16, 23, 30 दिसम्बर को, 2027 जनवरी माह में 6, 13 को 12768 सांतरागाछी से नांदेड़ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस।
  • 21 नवम्बर को, 5, 12, 19, 26 दिसम्बर को, 2027 जनवरी माह में 2, 9 को 20822 सांतरागाछी से पुणे के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस।
  • 23, 30 नवम्बर को, 7, 14, 21, 28 दिसम्बर को, वर्ष 2027 जनवरी में 4, 11 को 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर ।