IPL 2026- पॉइंट्स टेबल और कैप की रेस में मची खलबली
लगातार तीन हार के बाद मिली इस शानदार जीत ने न केवल चेन्नई के प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है, बल्कि अंकतालिका (Points Table) के समीकरणों को भी दिलचस्प बना दिया है। इस जीत के नायक रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, जिन्होंने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेबस नजर आया।

IPL 2026/दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार को ‘येलो आर्मी’ का जलवा देखने को मिला। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रनों से मात देकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है।
लगातार तीन हार के बाद मिली इस शानदार जीत ने न केवल चेन्नई के प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है, बल्कि अंकतालिका (Points Table) के समीकरणों को भी दिलचस्प बना दिया है। इस जीत के नायक रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, जिन्होंने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेबस नजर आया।
IPL 2026/मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट संजू सैमसन की शानदार शतकीय पारी रही। चेन्नई की ओर से खेलते हुए सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का एक यादगार शतक जड़ा।
उन्होंने 115 रनों की विध्वंसक पारी खेली, जिसकी बदौलत चेन्नई ने जीत की राह पकड़ी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही सैमसन अब इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 4 मैचों में कुल 137 रन दर्ज हो गए हैं। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मिली इस जीत के बाद चेन्नई की टीम अंकतालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन टीम का आत्मविश्वास अब सातवें आसमान पर है।
अंकतालिका की ताजा स्थिति पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स (RR) का दबदबा बरकरार है। राजस्थान की टीम 4 मैचों में 8 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है।
IPL 2026/वहीं, पंजाब किंग्स 7 अंकों के साथ दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स इस हार के बावजूद 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर टिकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर हैं। तालिका के निचले हिस्से में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नेट रन रेट की जंग चल रही है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 1 अंक के साथ सबसे निचले 10वें पायदान पर है।
व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो ‘ऑरेंज कैप’ और ‘पर्पल कैप’ की रेस में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का बोलबाला है। राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी 4 मैचों में 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं, गेंदबाजी की कमान रवि बिश्नोई के हाथ में है, जिन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट चटकाकर पर्पल कैप अपने पास सुरक्षित रखी है।



