बिलासपुर…घर में रहने वाले परिवार की दिनचर्या पर नजर रखकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की योजना सीपत पुलिस ने महज 24 घंटे में ध्वस्त कर दी। ग्राम खम्हरिया में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 222.39 ग्राम सोने और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर समेत चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है। सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दिनचर्या पर नजर, खाली घर को बनाया निशाना

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री 11 अगस्त की सुबह करीब 5.10 बजे पत्नी के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। करीब 6 बजे लौटे तो घर का सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा खुला था। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। मामला गंभीर था, क्योंकि चोरों ने घर की स्थिति ही नहीं, बल्कि परिवार की दिनचर्या को समझकर वारदात को अंजाम दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 बीट की मुखबिरी तक, हर कड़ी जोड़ी

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच को तत्काल गति दी गई। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की। इसके साथ तकनीकी साक्ष्यों और बीट स्तर की सूचनाओं को जोड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच की दिशा प्रार्थी के घर के आसपास रहने वाले आदित्य कुमार लहरे और जावेद अली तक पहुंची। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पुलिस के सामने चोरी की पूरी कहानी खुल गई।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को परिवार के मॉर्निंग वॉक पर निकलने के समय की जानकारी थी। दोनों ने पहले रेकी की और 11 अगस्त की सुबह दंपती के घर से निकलते ही पीछे के रास्ते से घर में घुसे। ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवर समेटे और मौके से फरार हो गए।

निर्माणाधीन मकान में छिपाया चोरी का माल

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चोरी के जेवर अपने पास रखने के बजाय पुराने निर्माणाधीन मकान में छिपा दिए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वहां से 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए।

पुलिस ने ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे का रॉड भी जब्त किया। इस तरह चोरी गए माल का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया गया।

 रेकी करने वालों की भी पुलिस से दूरी नहीं

इस कार्रवाई पर एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और शत-प्रतिशत बरामदगी की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी जैसे अपराधों में पुलिस केवल घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तकनीकी साक्ष्य, फिंगर प्रिंट और जमीनी सूचना तंत्र को साथ लेकर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़कर आम लोगों की दिनचर्या और गतिविधियों पर नजर रखने वालों के लिए भी पुलिस की नजर से बचना आसान नहीं होगा।

एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

24 घंटे में खत्म हुआ चोरों का भरोसा

सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य, फिंगर प्रिंट जांच और बीट आरक्षकों की सटीक सूचना को एक साथ जोड़कर उस वारदात की कड़ियां जोड़ दीं, जिसे आरोपियों ने परिवार की दिनचर्या की रेकी के बाद अंजाम दिया था।