बिलासपुर—सिविल लाईन पुलिस ने ईमलीपारा मेनरोड किनारे जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया है। पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज विधिवत कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
1)  राजा खाना पिता बाबू खान उम्र 33 साल निवासी दरबार लाज के पास तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर,
2) नितेश सोनी पिता गंगा प्रसाद सोनी उम्र 35 साल निवासी दरबार लाज के पास तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर,
3) ज्ञान शुक्ला पिता श्याम लाल शुक्ला उम्र 25 साल निवासी ज्ञानम पैलेस सरजू बगीचा थाना  सि.ला. बिलासपुर,
4) सचिन तिवारी पिता संतोष तिवारी उम्र 20 साल निवासी पटवारी बाडा मसानगंज थाना सि.ला. बिलासपुर,
5)  विक्की विश्व.कर्मा पिता कपिल विश्वतकर्मा उम्र 26 साल निवासी इमलीपारा थाना सि.ला. बिलासपुर
6) नरेश कुमार केंवट पिता नरोत्तम केंवट उम्र 44 साल निवासी आवास पारा बटालियन रोड सकरी थाना सकरी बिलासपुर
सिविल लाईन पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ व्यक्ति इमलीपारा मेनरोड सडक किनारे फड़ जमाकर नगदी दांंव लगा रहे हैं. पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आधा दर्जन आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार होने में कामयाब रहे । लेकिन घेराबन्दी कर 6 जुआरियों को जुआ एक्ट के तहत धर दबोचा गया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्क कार्यवाही की गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.