नाइट लैंडिंग सुविधा का असली लाभ तभी जब उड़ानों की संख्या में वृद्धि हो, राज्य सरकार सभी एयरलाइंस को ओपन टेंडर से आमंत्रित करें
समिति ने मांग की ह कि राज्य सरकार एक ओपन टेंडर के माध्यम से इन्हें आमंत्रित करें और बिलासपुर से देर रात एकदम सुबह एवं अन्य समय पर उड़ाने प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित करें। समिति ने कहा कि नाइट लैंडिंग सुविधा मिलने का असली लाभ तभी मिल पाएगा जब उड़ानों की संख्या में वृद्धि होगी।

बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने विलास देवी केवट एयरपोर्ट को 3c आईएफआर लाइसेंस यानी नाइट्स लैंडिंग की सुविधा मिल जाने पर इसका असली लाभ उड़ानों में वृद्धि होने पर ही बताया है।
समिति ने कहा कि अभी तक बिलासपुर एयरपोर्ट पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 या 6:00 बजे तक ही उड़ाने संभव थी परंतु अब 24 घंटे उड़ाने संचालित हो सकती है
इसके लिए जिन एयरलाइंस कंपनियों के पास शाम के समय में या देर रात या एकदम सुबह के समय विमान उपलब्ध है उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें बिलासपुर से नई उड़ान प्रारंभ करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि देश में इस समय करीब 750 विमान डोमेस्टिक एयरलाइंस में लगे हुए हैं।
परंतु इनमें लगभग 100 विमान ही ऐसे हैं जो 80 सीटर या कम है अर्थात जो बिलासपुर एयरपोर्ट के छोटे रनवे 1500 मीटर से संचालित हो सकते हैं। ऐसे विमान वाली कंपनियां एलाइंस एयर के अलावा इंडिगो,स्पाइसजेट और स्टार एयरवेज है। कुछ नई कंपनियों के पास भी ऐसे विमान है जो बिलासपुर से उड़ाने संचालित कर सकते हैं।
समिति ने मांग की ह कि राज्य सरकार एक ओपन टेंडर के माध्यम से इन्हें आमंत्रित करें और बिलासपुर से देर रात एकदम सुबह एवं अन्य समय पर उड़ाने प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित करें। समिति ने कहा कि नाइट लैंडिंग सुविधा मिलने का असली लाभ तभी मिल पाएगा जब उड़ानों की संख्या में वृद्धि होगी।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आज नाइट लैंडिंग लाइसेंस मिलने की खुशी में मिठाई का वितरण किया गया एवं इस पर खुशी मनाई गई।
आज हुए धरने में आगमन के कम से रवि बनर्जी, नारद श्रीवास , राशिद बख्श ,अनिल गुलहरे, रामशरण यादव , समीर अहमद बबला, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप ,राघवेंद्र सिंह ठाकुर ,केशव गोरख ,शिरीष कश्यप, संतोष पीपलवा ,रणजीत सिंह खनूजा ,शिव मुदलियार ,मनोज तिवारी ,महेश दुबे , बद्री प्रसाद कैवर्त ,अमर बजाज ,प्रकाश बहरानी, आशुतोष शर्मा, रमाशंकर बघेल, संदीप बाजपेई, ऋषि राज गौतम, अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।





