LIVE UPDATE
Chhattisgarh

चार दशक से अंडरग्राउंड माओवादी नेता गणपति के आत्मसमर्पण की खबर, पुष्टि बाकी

चार दशक का अंडरग्राउंड जीवन खत्म? माओवादी नेता गणपति के सरेंडर की चर्चा

रायपुर…प्रतिबंधित माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व महासचिव मुपपला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति के आत्मसमर्पण की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

तेलंगाना से आई खबर, पुलिस पुष्टि बाकी

सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना से गणपति के आत्मसमर्पण की खबर सामने आई है। बस्तर क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ऐसी जानकारी जरूर मिली है, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

2018 में छोड़ा था महासचिव का पद

बताया जाता है कि गणपति माओवादी संगठन के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए महासचिव पद छोड़ दिया था। इसके बाद संगठन की कमान नमबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को सौंपी गई थी।

चार दशक तक अंडरग्राउंड रहकर संभाली कमान

गणपति पिछले लगभग चार दशक से अंडरग्राउंड रहकर माओवादी गतिविधियों का संचालन करते रहे हैं। संगठन के भीतर उन्हें वैचारिक और रणनीतिक स्तर पर सबसे प्रभावशाली नेताओं में माना जाता रहा है। उनके संभावित आत्मसमर्पण की खबर को नक्सल आंदोलन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close