LIVE UPDATE
Chhattisgarh

बल्ले-गेंद के संग दिखा संदेश: खेल से बनता है स्वस्थ, संगठित और सफल समाज — अरुण साव

खेल में स्वास्थ्य और सफलता का सूत्र: इंटर-प्रेस फाइनल में अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

रायपुर… अरुण साव ने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा सुभाष स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटर-प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचकर पत्रकार खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

उप मुख्यमंत्री ने खेल मड़ई के सफल आयोजन के लिए रायपुर प्रेस क्लब को बधाई दी। फाइनल में संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक टीम ने विस्तार न्यूज टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। श्री साव ने संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक टीम के कप्तान और प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी तथा विस्तार न्यूज टीम के कप्तान मृगेंद्र पांडेय सहित दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि खेल का मैदान व्यक्ति को जीवन की अनमोल पूंजी देता है। खेल से स्वास्थ्य सुधरता है, दोस्ती मजबूत होती है और समन्वय की भावना विकसित होती है। यही गुण व्यक्ति को प्रसन्न और सफल बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन आपसी स्नेह बढ़ाते हैं और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए प्रेरित करते हैं। साव ने सभी पत्रकार साथियों को मुस्कुराते और स्वस्थ रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close