मुंगेली/ पथरिया…घरेलू हिंसा की एक और खौफनाक कहानी पथरिया क्षेत्र के ग्राम गंगदवारी से सामने आई है, जहां सालों की प्रताड़ना ने एक पत्नी को इस हद तक तोड़ दिया कि उसने अपने ही पति की जान ले ली। मामला अंधे कत्ल का दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई 24 घंटे के भीतर उजागर हो गई।

घटना 23 जनवरी की रात की है। 51 वर्षीय आजूराम राजपूत की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह होते ही पत्नी रुजेश्वरी राजपूत ने पुलिस को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके पति की हत्या कर दी है। शुरुआती बयान में लूट और बाहरी हमलावर की कहानी गढ़ी गई, लेकिन पुलिस को यह कहानी पहले ही कदम पर खटकने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पड़ोसियों से मिली जानकारी ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। सामने आया कि मृतक ने दूसरी शादी कर रखी थी और पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घर का माहौल तनावपूर्ण था और महिला लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी।

पुलिस हिरासत में सख्ती से पूछताछ हुई तो रुजेश्वरी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति की प्रताड़ना और अपनी बिगड़ती सेहत से वह पूरी तरह टूट चुकी थी। घटना वाली रात आजूराम खाना खाने के बाद नवनिर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में गया था और आधी रात के बाद घर लौटकर सो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात करीब तीन बजे, जब महिला बाथरूम के लिए उठी, तो वर्षों का गुस्सा, अपमान और डर उसके भीतर फट पड़ा। उसने घर में रखी लोहे की टिंगिया उठाई और सोते हुए पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर किए गए इन हमलों में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों को चोरी और अज्ञात हमलावर की कहानी सुनाई, लेकिन खून के निशान, घटनास्थल की स्थिति और बयान में विरोधाभास ने पुलिस को सच्चाई तक पहुंचा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना पथरिया पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से खून से सनी साड़ी और हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।