LIVE UPDATE
Chhattisgarh

अवैध संबंध से शुरू हुआ खेल, किराये की थार से रची गई साजिश: खरोरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

अवैध रिश्ते का खूनी अंजाम: खरोरा में पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

रायपुर… खरोरा थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह गांव के पास मिली किशोर सारथी की लाश मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। जांच में सामने आया कि साजिश घर के भीतर से ही रची गई। मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, पत्नी रोशनी और लीलेश उर्फ भूरू के बीच संबंध थे। इस बात की जानकारी किशोर को हुई तो विवाद बढ़ा। इसके बाद हत्या की साजिश तैयार हुई। योजना के तहत किराये की थार वाहन का इस्तेमाल किया गया। रास्ते में किशोर की बाइक को टक्कर मारी गई और उसे कुचल दिया गया। वारदात के बाद शव और बाइक को तिल्दाडीह के पास फेंक दिया गया ताकि मामला हादसा लगे।

जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के लिए पैसों का इंतजाम घर से हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम का औपचारिक खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में कार्रवाई जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close