LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

तड़के चली ‘प्रहार’ की गूंज: अपराधियों की नींद हराम..हथियार, वारंटी और उपद्रवी गिरफ्तार

बिलासपुर…जिले में असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ पुलिस की सख्ती अब ज़मीन पर दिखने लगी है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आज सुबह तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर फरार वारंटियों, अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवकों और शांति भंग की आशंका वाले उपद्रवियों को गिरफ्त में लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई।

स्थायी वारंटियों पर शिकंजा

थाना क्षेत्र में पूर्व से दर्ज मामलों में फरार चल रहे तीन बदमाशों को स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया। आरोपियों के नाम निखिल गंगवानी, निवासी मिनी बेकरी गली, पावर हाउस रोड,अभय छिपेल, निवासी बापू उपनगर,विशाल उर्फ बाबू बक्सेल, निवासी बापू उपनगर है।

अवैध हथियार रखने वाले दो युवक गिरफ्तार:

सुबह गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को चापड़ जैसे घातक हथियार के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। आरोपियों का नाम प्रथम चौहान, निवासी लाल खदान परियापारा,विशाल पासी, निवासी लाल खदान परियापारा है l

शांति भंग की आशंका पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका पर दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गयी l आरोपियों का नाम निक्की पाल, निवासी लाल खदान,कमल पाल, निवासी ओवर ब्रिज के नीचे, लाल खदानl

कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई:

अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close