BilaspurChhattisgarh

महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेना होगा…राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ने कहा…समस्याओं का करें तत्काल निराकरण

राष्ट्रीय महिला आयोग में  48 प्रकरणों की सुनवाई..38 मामलो का तत्काल निराकरण

बिलासपुर—राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने सोमवार को महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना है। पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में बैठक कर टीम के साथ ममता कुमारी ने कुल 48 प्रकरणों को सुना। इस दौरान उन्होने कई मामलों का तत्काल निराकरण किया्। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह का  समय दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन महिलाओं के मुद्दों को संवेदनशीलता से लेते हुए शिकायतों का निराकरण करे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस पुलिस कप्तान रजनेश सिंह और एडीएम आर. ए. कुरूवंशी विशेष रूप से मौजूद थे।
    पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने जनसुनवाई कर महिलाओं की शिकायतों का ना केवल सुना बल्कि समस्याओं का निराकरण किया है। जन सुनवाई में जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर ,मुंगेली समेत कुल 4 जिलों की कुल 48 प्रकरण को राष्ट्रीय सदस्य ने सुना।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने सुनवाई के दौरान कई प्रकरणों का  तत्काल निराकरण किया। संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों से प्रकरणों के निराकरण की दिशा में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों से कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों में संवेदनशीता दिखाएं।  यदि पुलिस अधिकारी मामलों की गंभीरता से लेंगे प्रकरण का निराकरण अपने आप भी तेजी से होगा।
    जनसुनवाई के बाद प्रेसवार्ता में ममता कुमारी ने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना समेत कई मामले आयोग के पास आए हैं। आयोग  त्वरित निराकरण की दिशा में लगातार काम कर रहा है। ताकि महिलाएं सम्मान के साथ तनाव रहित जीवन का आनन्द ले सकें। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर सखी वन स्टॉप सेंटर से तेजी के साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों की तेजी के साथ सुनवाई हो रही है।
कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य नेमहिला हेल्पलाइन सखी वन स्टॉप सेंटर, बालिका गृह और कामकाजी महिला हॉस्टल के अलावा वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। आवश्यक जानकारी लेते हुए वर्तमान व्यवस्था को बेहतर बनाने का आदेश भी दिया।

Back to top button
close