बिलासपुर—-कलेक्टर ने दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के वेतन में इजाफा किया है। जिले के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले दैनिक और मासिक वेतनभोगियों के लिए नया वेज निर्धारित किया है। यह निर्धारण 1 अप्रैल 2025 से 30 सितम्बर 2025 के लिए किया गया है।

कलेक्टर बिलासपुर ने जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक के साथ  दैनिक न्यूनतम वेतन का निर्धारण किया है। वेतन निर्धारण के दौरान परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का भी ख्याल रखा है। कलेक्टर कार्यालय के अनुसार वेतन निर्धारण 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के लिये किया गया है।
   
जारी आदेश के अनुसार उच्च कुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को अब प्रतिमाह 13126 रूपये मिलेगें। जोन ‘स’ के श्रमिकों को 12866 रूपये दिया जाएगा।  कुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को प्रतिमाह 12346 रूपये और जोन स के श्रमिकों का वेतन 12086 रूपये होगा।
इसके अलावा अर्द्धकुशल श्रेणी जोन ब के श्रमिकों को 11566 और जोन स के श्रमिकों को 11306 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। अकुशल श्रेणी में श्रमिकों जोन ब के श्रमिकों को 10916 रूपये और जोन स के श्रमिकों को 10656 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.