LIVE UPDATE
Chhattisgarh

TET Exam- टीईटी 1 फरवरी को ..परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार

TET Exam-रायगढ़/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आगामी 1 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त परीक्षा के लिए जिला रायगढ़ में प्रथम पाली हेतु 30 परीक्षा केंद्र एवं द्वितीय पाली हेतु 47 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

TET Exam-व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसके लिए परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार प्रातः 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से प्रारंभ होगी तथा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार अपरान्ह 2.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

सभी परीक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा समय का विशेष ध्यान रखें। निर्धारित समय के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा शाखा के नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर आए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे़ पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।

सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतार कर जांच करना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा गुजराने के उपरांत ही ऐेसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवेयर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले व बॉल पाइंट पेन लेकर ही आए। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर निम्नानुसार कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।

Back to top button
close