LIVE UPDATE
Chhattisgarh

teacher suspend- स्कूल में नशे का खेल! सुबह-शाम जाम छलकाने वाले शराबी प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक सस्पेंड

पूछताछ के दौरान शिक्षकों ने जो स्वीकारोक्ति दी, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। दोनों शिक्षकों ने न केवल शराब पीने की बात कबूली, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि वे नियमित रूप से सुबह और शाम को शराब का सेवन करते हैं

teacher suspend/छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ दो शिक्षकों को शराब के नशे में पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर के मौखिक निर्देश पर किए गए औचक निरीक्षण के बाद हुई है, जिसने पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

teacher suspend/मामला मनेंद्रगढ़ विकासखंड के तहसील केल्हारी अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला ‘बाला’ का है। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया था।

इस दौरान स्कूल में तैनात प्रधान पाठक पारसराम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। दोनों शिक्षकों के व्यवहार में काफी असामान्यता थी, जिसके बाद मौके पर ही पंचनामा तैयार कर उनके बयान दर्ज किए गए।

पूछताछ के दौरान शिक्षकों ने जो स्वीकारोक्ति दी, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। दोनों शिक्षकों ने न केवल शराब पीने की बात कबूली, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि वे नियमित रूप से सुबह और शाम को शराब का सेवन करते हैं।

teacher suspend/मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बिना देरी किए दोनों को पुलिस वाहन से सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ भेजा, जहां डॉक्टरी जांच (मुलाहिजा) में भी उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय प्रमाण और पंचनामा कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साक्ष्यों के आधार पर कलेक्टर ने अनुशासनहीनता और गरिमा के विरुद्ध आचरण करने पर मंगलवार देर शाम दोनों शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। आदेश के तहत प्रधान पाठक पारसराम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एमसीबी में अटैच कर दिया गया है।

Back to top button
close