रायपुर: राजधानी रायपुर में नगर निगम प्रशासन ने बकाया राजस्व की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के बाद action मोड में आई राजस्व टीमों ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में नगर निगम के ज़ोन-9 और ज़ोन-7 क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां चार बड़े बकायेदारों के बल्क नल कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए, वहीं तीन व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद (सील) कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगम की इस कड़ी कार्रवाई से बकायेदारों के बीच हड़कंप मच गया है।

ज़ोन-9 क्षेत्र में यह कार्रवाई उपायुक्त (राजस्व) डॉ. अंजलि शर्मा और ज़ोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में पूरी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सहायक राजस्व अधिकारी नरेंद्र कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक इस्माइल खान और सहायक राजस्व निरीक्षक लोकेश पाटले की मौजूदगी में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जब्ती व विच्छेदन की प्रक्रिया को अंजाम दिया।

टीम ने रहेजा स्काई स्कैप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित पर 3 लाख 23 हजार 190 रुपये की बकाया राशि जमा न करने पर बल्क नल कनेक्शन काट दिया। इसी संस्था के एक अन्य मामले में भी 4 लाख 74 हजार 26 रुपये की भारी भरकम राशि बकाया पाए जाने पर दूसरा बल्क नल कनेक्शन भी विच्छेद कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा वार्ड-8 क्षेत्र में विश्वभारती बिल्ड के कंडवारा निवासी योगेश अग्रवाल द्वारा वर्ष 2017-18 से लगातार टैक्स जमा न करने पर उनके संस्थान का बल्क नल कनेक्शन काट दिया गया।

वहीं, 1 लाख 4 हजार 76 रुपये की देनदारी न चुकाने पर कीर्ति नचरानी के व्यावसायिक परिसर को सील कर दिया गया। एक अन्य बकायेदार पवन कुमार अग्रवाल द्वारा 20 हजार 984 रुपये का बकाया जमा न करने पर उनके व्यावसायिक परिसर में भी ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई।

उधर, ज़ोन-7 में भी राजस्व विभाग की टीम ने ज़ोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में आमानाका क्षेत्र (वार्ड क्रमांक 22) में सख्त कदम उठाया।

यहां वर्ष 2022-23 से 1 लाख 5 हजार 676 रुपये का कर बकाया रखने वाले मोहम्मद हुसैन के व्यावसायिक परिसर पर ताला जड़कर उसे सील कर दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन बकायेदारों ने लंबे समय से संपत्ति कर, जल कर या अन्य राजस्व शुल्क जमा नहीं किया है।

वे तत्काल अपनी बकाया राशि जमा कर दंडात्मक कार्रवाई से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह नल कनेक्शन काटने और परिसरों को सील करने की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।