T20 World Cup 2026 IND vs ENG SemiFinal-वानखेड़े में महासंग्राम: क्या डिफेंडिंग चैंपियन भारत रचेगा इतिहास? सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी ‘आर-पार’ की जंग
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. ये मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां भारत इतिहास बदलना चाहेगी.

T20 World Cup 2026 IND vs ENG SemiFinal/मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के सबसे बड़े रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जो कि एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद है। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम इस समय अपने बेहतरीन फॉर्म में है और कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
T20 World Cup 2026 IND vs ENG SemiFinal/हालांकि, फाइनल तक पहुंचने की यह राह आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि सामने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम खड़ी है, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलटने का दम रखती है।
T20 World Cup 2026 IND vs ENG SemiFinal/इस मुकाबले की सबसे बड़ी रोचकता यह है कि टीम इंडिया के पास टूर्नामेंट का एक ऐसा इतिहास बदलने का मौका है, जो अब तक कोई टीम नहीं कर सकी। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी डिफेंडिंग चैंपियन टीम अगले ही सीजन के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि श्रीलंका और पाकिस्तान ने लगातार दो बार फाइनल खेलने का गौरव हासिल किया है, लेकिन वे बतौर चैंपियन यह कारनामा नहीं कर सके थे। अगर भारत इस सेमीफाइनल को जीत लेता है, तो वह पहली ऐसी टीम बन जाएगी जो बतौर डिफेंडिंग चैंपियन लगातार दूसरे फाइनल में प्रवेश करेगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच यह प्रतिद्वंद्विता अब एक नई परंपरा बनती जा रही है, क्योंकि यह लगातार तीसरी बार है जब ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।
आंकड़ों की बात करें तो आईसीसी वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 भिड़ंत हुई हैं, जिनमें दोनों ही टीमों ने 2-2 बार जीत दर्ज की है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में भी टी20 फॉर्मेट में इन दोनों का रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है। यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि मैच के दिन जो टीम मानसिक रूप से अधिक मजबूत होगी, वही बाजी मारेगी।
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, ऐसे में दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड के पास जहां विस्फोटक बल्लेबाजों की फौज है, वहीं भारत की गेंदबाजी और घरेलू परिस्थितियों का लाभ उन्हें मजबूती प्रदान करता है। गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें अब तक 2-2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।




