Surya Shani Conjunction 2025।ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके योग का जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। विशेष रूप से सूर्य और शनि जैसे प्रभावशाली ग्रह जब खास स्थिति में आते हैं, तो कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस बार 16 अप्रैल को सूर्य, जो कि आत्मा, पिता और सम्मान के कारक माने जाते हैं, जब अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और शनि मीन राशि में होंगे, तब इन दोनों ग्रहों के बीच 30 डिग्री का कोण बनेगा।

इस खगोलीय स्थिति को ‘द्विद्वादश योग’ कहा जाता है, जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग कई सौगातें लेकर आ सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं।

व्यापारियों को मुनाफा और नई डील मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी इस समय अच्छा बना रहेगा, जिससे पूरे महीने का प्रभाव सकारात्मक रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं होगा। लंबे समय से अटके काम अब पूरे होने लगेंगे। व्यापार में उन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मान-सम्मान मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। यह समय नए संपर्क और नेटवर्किंग के लिए भी बेहद अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि वालों के लिए यह द्विद्वादश योग विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेतन वृद्धि और पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। साथ ही, पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

इस प्रकार 16 अप्रैल को सूर्य और शनि के द्विद्वादश योग का असर इन तीन राशियों के लिए नई संभावनाओं और खुशियों के द्वार खोल सकता है।