Big news

Surya Grahan 2025 :29 मार्च चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है और कुछ समय के लिए दिन में अंधकार छा जाता है तो सूर्य ग्रहण कहलाता है

Surya Grahan 2025 :साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20:43 से शाम 6:13:45 तक रहेगा। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। हालांकि, यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, इसलिए भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा और ना ही सूतक काल मान्य होगा। लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।

इस ग्रहण की खगोलीय विशेषता यह है कि इसी दिन शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जिससे यह खगोलीय घटना और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। ग्रहों के इस संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है और आर्थिक लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि के जातकों को इस ग्रहण के प्रभाव से व्यापार में अचानक धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतनवृद्धि की संभावना है, जबकि बेरोजगारों के लिए नए अवसर दरवाजे पर दस्तक देंगे। यह समय नई ऊंचाइयों को छूने का है, इसलिए जो भी मौके हाथ आएं, उन्हें जाने न दें।

मकर राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण पैतृक संपत्ति के मामलों को सुलझाने में मददगार साबित होगा। कर्ज से राहत मिलने के साथ आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। वहीं, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भी नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके करियर में स्थिरता आएगी। खास बात यह है कि इस ग्रहण के बाद मकर राशि वालों को शनि की साढ़े साती से भी मुक्ति मिल जाएगी, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से जो काम अधूरे पड़े थे, वे पूरे होंगे और प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा और आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं। निवेश करने का यह सही समय साबित हो सकता है, क्योंकि ग्रहों की अनुकूलता से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। जो लोग लंबे समय से किसी रोग से परेशान थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है और रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इस ग्रहण के प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, साथ ही आय में वृद्धि के कई नए अवसर मिल सकते हैं

Back to top button