15 लाख की चोरी का माल बरामद, गांव-गांव फैले नेटवर्क का खुलासा—संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता
21 बाइक के साथ संगठित गिरोह ध्वस्त: 10 गिरफ्तार, एक फरार—खरीदार भी रडार पर

रायगढ़…संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती के बीच पुलिस ने एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 21 चोरी की मोटरसाइकिल
बरामद की गईं, जबकि गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है।
गांवों में फैला था गिरोह, संगठित खेल
जांच में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क धौराडांड, लोहडापानी, किलकिला, नावागांव, जमुना और मुकडेगा जैसे गांवों तक फैला हुआ था। चोरी की बाइक को अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखा जाता और फिर सस्ते दामों में बेचने की तैयारी की जाती थी।
21 मोटरसाइकिल बरामद, 15 लाख की संपत्ति जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 नग मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इसके साथ ही चोरी और बिक्री से जुड़े दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य सामग्री भी जब्त की गई है। बरामद बाइकों की विस्तृत सूची अलग से उपलब्ध कराई गई है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
कार्रवाई में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सुखदेव चौहान धौराडांड, कार्तिक राम डूंगडूंग धौराडांड, रामकुमार वैष्णव जमुना, केशव यादव धौराडांड, भोजराम पैंकरा नावागांव,जगदीश पैंकरा किलकिला, शिवचरण चौहान लोहडापानी, सुखचरण चौहान लोहडापानी, अमित कुमार नागवंशी लोहडापानी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा मुकडेगा शामिल हैं।
एक आरोपी फरार, तलाश जारी
मामले में शिव नागवंशी किलकिला फरार है,l जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
खरीददारों पर भी कसेगा शिकंजा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस गिरोह से जुड़े खरीददारों की पहचान कर उन्हें भी कानूनी दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और डीएसपी साइबर सेल उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में की गई।
टीम वर्क से टूटा नेटवर्क
कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, राधेश्याम कमल, आरक्षक विनय तिवारी तथा थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक नंदु पैंकरा, राजू तिग्गा, चमर साय भगत और जितेंद्र कुर्रे सहित टीम की अहम भूमिका रही।





