LIVE UPDATE
Bilaspur

राज्य खेल अलंकरण: मिलेगा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव और गुण्डाधूर सम्मान…25 सितम्बर अंतिम तारीख

बिलासपुर… सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वर्ष 2025-26 हेतु महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान और गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी और दल 25 सितम्बर तक अपनी अनुशंसा विभाग को भेज सकते हैं।

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रतिवर्ष एक उत्कृष्ट खिलाड़ी को दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ी को एक लाख रुपये नगद, अलंकरण फलक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, गुण्डाधूर सम्मान के अंतर्गत एक खिलाड़ी अथवा किसी खेल दल को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसमें एक लाख रुपये नगद, अलंकरण फलक और प्रशस्ति पत्र शामिल है।

अलंकृत किए जाने वाले खिलाड़ियों और दलों का चयन खेल उपलब्धियों, अनुशासन, खेल भावना और समाज में खेल को बढ़ावा देने के आधार पर किया जाएगा। नियमावली की विस्तृत जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button