LIVE UPDATE
Bilaspur

विशेष चेकिंग अभियान…26 स्थायी वारंटी गिरफ्तार…पुलिस ने फरार आरोपियों समेत 39 बदमाशों को धर दबोचा

पुलिस ने अभिायान चलाकर असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर—-यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 13 स्थायी और 26 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 39 को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा लम्बे समय से फरार 4 आरोपियों को भी धर दबोचा है। 
 
         पुलिस के अनुसार  चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने 147 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब किया।  दो दिवसीय चेकिंग अभियान के दौरान सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा, कोतवाली, सकरी, चकरभाठा समेत अन्य थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा और  निगरानी बदमाशों समेत संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गयी। 19 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
 
यातायात  अतिरिक्त पुलिस कप्तान राम गोपाल करियारे ने बताया कि अभियान में 5-6 वर्षों से फरार स्थायी वारंटियों को भी  गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न अपराध में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को भी धर दबोचा गया है। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button