LIVE UPDATE
Bilaspur

छोटे हाथ, बड़ी वारदातें: 7 बालकों ने कई थानों की चोरी कबूली

ताला टूटा, गैंग पकड़ा: तारबाहर पुलिस ने 7 बालकों को दबोचा

बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित पान ठेला और चाय दुकान में हुई चोरी का तारबाहर पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए 7 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह बालक न सिर्फ इस घटना में शामिल थे, बल्कि शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

मनोज कुमार कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामा पार्ट के पास स्थित टी-स्टॉल पान ठेला और हरदास चाय दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 115 पैकेट सिगरेट, 18 पैकेट गुटखा पाउच और 300 रुपए नगद चोरी कर लिए। मामला दर्ज होते ही तारबाहर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज की।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ नाबालिग चोरी का सामान लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने 22 मार्च की रात करीब 2:30 बजे उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि बालकों ने थाना तोरवा, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं की हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 115 पैकेट सिगरेट, 18 पैकेट गुटखा पाउच और नगदी राशि जब्त कर ली है। सभी विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close