महाराष्ट्र में फर्जी शालार्थ आईडी बनाकर अपात्र उम्मीदवारों की भर्ती के बड़े घोटाले के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

यह जांच नागपुर के साथ-साथ मुंबई, नासिक, जलगांव, बीड और लातूर जिलों में हुई शिक्षक व शिक्षकेत्तर भर्तियों की गहन पड़ताल करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation/उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS divya mittal ने 30 अगस्त को पद से इस्तीफा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नागपुर में सामने आए इस घोटाले में अपात्र शिक्षकों और कर्मचारियों के नाम शालार्थ प्रणाली में दर्ज कर उन्हें वेतन जारी किया गया था।

फर्जी आईडी के जरिए की गई इस भर्ती में शामिल शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-अयोध्या/अयोध्या के भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाइयों पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार द्वारा गठित SIT की अध्यक्षता पुणे के विभागीय आयुक्त चंद्रकांत पुलकुंडवार कर रहे हैं, जबकि पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा और शिक्षा आयुक्तालय के सहसंचालक हारुण आतार इसके सदस्य हैं।

SIT को तीन महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह जांच 2012 से अब तक की सभी भर्तियों, व्यक्तिगत मान्यता, शालार्थ मान्यता, सेवा निरंतरता और बिना अनुदानित से अनुदानित पदों पर हुई बदली तक फैली होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी विभागीय शिक्षा उपसंचालक कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच होगी।

इस कार्रवाई के बीच शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है, क्योंकि 8 अगस्त से एक हजार से अधिक राजपत्रित अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है।

इसमें शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक और वेतन अधीक्षक जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं।