LIVE UPDATE
Bilaspur

धान मंडी के पास अवैध महुआ पर घेराबंदी, 24 लीटर शराब के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज

बिलासपुर…चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। चेतना अभियान के तहत नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देशों के बीच टीम ने मुखबिर सूचना पर टेंगनमाड़ा करवा में धान मंडी के पास घेराबंदी की और सफीक खान को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से दो जरीकेन और बोतलों में भरी कुल 24 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जब्त की। साथ ही बिक्री की 200 रुपये नकद रकम भी बरामद हुई। जब्त मशरूका की कुल कीमत 2600 रुपये आंकी गई।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार दबिश जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close