shukra gochar 2025 – 31 मई से शुक्र का बड़ा गोचर: इन 3 राशियों पर टूट सकती है मुसीबतों की बारिश, जानिए किन्हें रहना होगा सतर्क
शुक्र मई में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। कई राशियों के काम बिगाड़ सकते हैं। जीवन में मुश्किलें भी बढ़ सकती है। आइए जानें किन लोगों को नुकसान होगा?

shukra gochar 2025/असुरों के गुरु और धन, सौंदर्य तथा वैभव के कारक ग्रह शुक्र का गोचर 31 मई 2025 को मेष राशि में होने जा रहा है। हर 26 दिन में अपनी चाल बदलने वाले शुक्र इस बार मंगल के घर में प्रवेश करेंगे, जो कई राशियों के लिए नई शुरुआत की ओर इशारा करता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर चुनौतियों की झड़ी लगा सकता है।
shukra gochar 2025/खासकर वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों को इस दौरान अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि शुक्र की कमजोर स्थिति इनके जीवन में आर्थिक संकट, स्वास्थ्य समस्याएं और कानूनी उलझनों को जन्म दे सकती है।
shukra gochar 2025/वृषभ राशि वालों को इस गोचर के दौरान खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। आंखों से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं और कोर्ट-कचहरी के मामलों में कोई बुरी खबर मिल सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है और धन हानि का योग भी बन रहा है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत सावधानी से गुजरने वाला है। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है और कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र की संभावना है। साथ ही कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती है और अस्पताल तक के चक्कर लग सकते हैं। विद्यार्थियों को भी इस समय निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष सतर्कता की मांग करता है।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं और व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। किसी अनजान या करीबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। प्रॉपर्टी बेचने या बड़ा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। धन उधार देने से भी परहेज करें क्योंकि वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।