shukra gochar 2025-वैदिक ज्योतिष में शुक्र और चंद्रमा दोनों का विशेष महत्व माना जाता है। जहां चंद्र देव सुख, शांति और समृद्धि के कारक हैं, वहीं शुक्र प्रेम, सौंदर्य और वैभव के प्रतीक हैं।

shukra gochar 2025-हालांकि दोनों एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं, लेकिन जन्माष्टमी 2025 पर इन दोनों ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। यह अद्भुत योग कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा और भाग्य का साथ भी दिलाएगा।

वर्तमान में चंद्रमा मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन वे शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। यह संयोग 18 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान धन लाभ, पदोन्नति और समृद्धि के योग बनेंगे।

shukra gochar 2025-सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। करियर में उन्नति और पदोन्नति के प्रबल योग हैं। रियल एस्टेट और मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। छात्रों को सफलता और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

मकर राशि वालों के लिए भी यह संयोग तरक्की लेकर आएगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी, मानसिक तनाव कम होगा और कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मिलेंगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट की संभावना है।

मीन राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से राहत मिलेगी। सेहत और ऊर्जा में सुधार होगा, साथ ही बिजनेस का विस्तार और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर सिर्फ शुक्र-चंद्रमा का ही नहीं, बल्कि पांच बड़े शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इस दिन अमृत सिद्धि योग, सवार्थ सिद्धि योग, राजराजेश्वर योग और गज लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। सूर्य सिंह राशि में, गुरु मिथुन में और मंगल कन्या राशि में रहेंगे।