LIVE UPDATE
Chhattisgarh

विशेष संरक्षित समुदाय की नाबालिग बालिका से जुड़ा संवेदनशील मामला..जशपुर में मचा आक्रोश..जशपुर में मचा आक्रोश

पहाड़ी कोरवा नाबालिग से दुष्कर्म का अपराध

जशपुर…जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग पहाड़ी कोरवा बालिका के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव के पास आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है। बाद में उसके साथ गंभीर अपराध किए जाने की सूचना मिली।

मामले की संवेदनशीलता इसलिए भी अधिक है क्योंकि पहाड़ी कोरवा समुदाय को भारत सरकार द्वारा “विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह” (PVTG) की श्रेणी में रखा गया है। यह समुदाय संविधान के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है और सामाजिक संदर्भों में इन्हें राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित समुदाय के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में इस वर्ग से जुड़ी नाबालिग के साथ हुई घटना ने प्रशासनिक और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि जांच की गोपनीयता और पीड़िता की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि कमजोर और संरक्षित जनजातीय समुदायों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close