LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

शराब में सुहागा मिलाकर हत्या…पुलिस का सनसनीखेज खुलासा..2 युवकों की मौत..दो आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा… जहरीली शराब पीने से जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—आरोपी ने अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

15 सितम्बर को ग्राम करही निवासी सूरज यादव और मनोज कश्यप ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि उन्होंने गांव के अवैध शराब विक्रेता सुरेंद्र उर्फ भोला टंडन से शराब खरीदी थी।

गवाहों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र टंडन और उसके चचेरे भाई अनिल टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि मृतक अक्सर उनसे झगड़ा करते थे। पुलिस को सूचना देने की धमकी देते थे।  परेशान होकर आरोपियों ने अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर उन्हें पिला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों से सुहागा का रैपर और नुकीला हथियार जब्त कर लिया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close