LIVE UPDATE
Bilaspur

जंगल में खून से लथपथ गर्दन कटी मिली लाश, बुजुर्ग की नृशंस हत्या..खबर के बाद सनसनी 

जंगल में कटी गर्दन, घर लौटकर नहीं आए बुजुर्ग

बलरामपुर…( पृथ्वीलाल केशरी.) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नृशंस हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के जंगल में 65 वर्षीय बुजुर्ग का आधी कटी गर्दन वाला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक घर से मवेशी चराने निकले थे, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवशरण यादव के रूप में हुई है। गुरुवार को वह रोज़ की तरह भैंसों को चराने घर से निकले थे। शाम तक जब वह नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई। रात करीब आठ बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।

शव की स्थिति देखकर साफ है कि बुजुर्ग की बेहद बेरहमी से हत्या की गई है। गर्दन पर गहरे कट के निशान हैं, जिससे घटनास्थल पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य आपराधिक एंगल को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजन और ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जंगल और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close