LIVE UPDATE
Chhattisgarheditorial

स्कूलों में चालू सत्र के अवकाश का प्रस्ताव, देखिए- कब, कितने दिन की छुट्टी मिलेगी ….?

रायपुर ।लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 16 जून 2025 से 30 अप्रैल 2026 के लिए विद्यालयों में अवकाश का प्रस्ताव शिक्षा सचिव को भेजा गया  है। आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कुल 64 दिन का अवकाश रहेगा।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक दशहरा अवकाश 29 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2025 तक रहेगा। इस अवधि में स्कूल और संस्था को कुल 6 दिन की छुट्टी मिलेगी। दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा। इस दौरान 6 दिन का अवकाश मिलेगा।शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक घोषित किया गया है। इस अवधि में भी कुल 6 दिन की छुट्टी रहेगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक रहेगा। इसमें सबसे अधिक 46 दिन का अवकाश मिलेगा।

इस तरह पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को कुल मिलाकर 64 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। शासन की ओर से अंतिम निर्णय लेने हेतु इस तरह का प्रस्ताव शिक्षा संचालक की ओर से शिक्षा सचिव को भेजा गया है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close